पाकुड़ पुलिस एसोसिएशन के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने एसपी से की मुलाकात, पुलिस क्लब व आगंतुक सुविधाओं पर की चर्चा
Newly elected office-bearers of the Pakur Police Association met the SP and discussed the police club and visitor facilities.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ पुलिस एसोसिएशन के नव- निर्वाचित पदाधिकारियों ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में एसोसिएशन के अध्यक्ष रामाशीष सिंह, उपाध्यक्ष अनिल कुमार पंडित, सचिव सुराई तापे, कोषाध्यक्ष अनन्त राम तथा संयुक्त सचिव मंगल किस्कु शामिल थे। मुलाकात के दौरान पुलिस क्लब की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने तथा सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के न्यायालय में गवाही देने के लिए आने पर उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। पुलिस अधीक्षक ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुना और आवश्यकतानुसार हर सम्भव सहयोग एवं सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। इस अवसर पर एसोसिएशन के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि वे पुलिसकर्मियों के हितों के साथ- साथ आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरन्तर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकारी निर्देशों एवं समय- समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालनार्थ में सभी प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही संगठन पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर पुलिसकर्मियों के कल्याण एवं सेवा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में लगातार प्रयासरत रहेगा।



