बरेली

कैनविज पीड़ितों का आमरण अनशन छठे दिन भी जारी

सामाजिक-राजनीतिक संगठनों का समर्थन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। कैनविज कंपनी से जुड़े निवेशकों का आमरण अनशन सोमवार को छठे दिन भी जारी रहा। पीड़ितों का आरोप है कि धरना-अनशन के बावजूद मुख्य आरोपियों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। अनशन स्थल सेठ दामोदर स्वरूप पार्क पर महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ. दिनेश दद्दा और भारतीय कृषक दल के राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद कुमार यादव पहुंचे। दोनों नेताओं ने पीड़ितों का समर्थन करते हुए प्रशासन से दोषियों की गिरफ्तारी और निवेशकों को धन वापस दिलाने की मांग की। अनशनकारी पंकज त्रिपाठी ने कहा कि प्रशासन की उदासीनता से रोष है। पीड़ितों ने चेतावनी दी कि जब तक फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और धनवापसी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button