अयोध्याराजनीतिराष्ट्रीय

गोपाल राव ने तोड़ी चुप्पी

बोले- नई व्यवस्था लागू करने में करूंगा सहयोग, आरोप निराधार

अयोध्या । राम मंदिर की व्यवस्था से जुड़े गोपाल राव ने चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उन पर लगे सभी आरोप निराधार हैं। वो ट्रस्ट में नई व्यवस्था लागू करने में सहयोग करेंगे।
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के आमंत्रित सदस्य रहे गोपाल राव ने कहा कि ट्रस्ट की बैठक में वह आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल हुए थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके, चंपत राय और अनिल मिश्रा के खिलाफ लगाए जा रहे अन्य आरोप भ्रामक हैं।
गोपाल राव ने बताया कि नैतिक आधार पर ट्रस्ट ने उनसे फिलहाल बैठकों से दूर रहने का अनुरोध किया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। नई व्यवस्था बनने तक जरूरत पड़ने पर सहयोग करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि दानपात्र से चोरी की घटना के अलावा बाकी सभी बातें अफवाह हैं। ट्रस्ट ने बैठक में संबंधित अभिलेख और सामान सुरक्षित होने की जानकारी भी दी। आरोपियों पर कार्रवाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह पुलिस का विषय है और कानून के अनुसार कार्रवाई वही करेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button