रामपुर शाहबाद

भाई-भाभी पर मां और पत्नी से मारपीट का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव बंदार निवासी दिनेश ने अपने भाई मुनेश और भाभी गौरी पर मां और पत्नी से मारपीट कीरिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि 12 जुलाई की रात करीब आठ बजे उसका भाई और भाभी उसकी मां पुष्पा देवी से गाली-गलौज कर रहे थे। जब उसकी मां ने इसका विरोध किया तो दोनों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी ज्ञानदेवी के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। विरोध करने पर उसके साथ भी हाथापाई की गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button