रामपुर शाहबाद
खंड विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन ग्राम निधि एवं मनरेगा के भुगतान की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहाबाद। प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष ने खंड विकास अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में ग्राम पंचायतों में ग्राम निधि एवं मनरेगा के अंतर्गत लंबित भुगतान शीघ्र कराने की मांग की गई है। संबंधित लोगों का कहना है कि भुगतान लंबित होने से विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं और मजदूरों व कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
मांग की गई है कि संबंधित विभाग लंबित भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाए, ताकि ग्राम पंचायतों के विकास कार्य सुचारु रूप से संचालित हो सकें और मनरेगा के तहत कार्य करने वाले श्रमिकों को समय पर उनकी मजदूरी मिल सके। साथ ही ग्राम निधि से कराए गए कार्यों का भुगतान भी शीघ्र जारी किया जाए इस मौके पर कौशल अली ब्लॉक सचिव, सुनील कुमार हरपाल लोधी कालूराम कश्यप गौरव कुमार इंजमाम गुल मोहम्मद आदि प्रधान मौजूद रहे

