रामपुर शाहबाद
रम्पुरा के पास सड़क हदस में पल्लेदार जख्मी
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। जनपद बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के मोहल्ला प्यास निवासी शेर सिंह सोमवार सुबह बाइक से शाहबाद मंडी समिति स्थित एक आढ़त पर काम करने आ रहा था। रास्ते में रम्पुरा गांव के पास उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की ने एंबुलेंस की मदद से उसे सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


