कानपुर
आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) के छात्र लक्ष्य अग्रवाल ने नीट यूजी 2026 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 230 हासिल कर कानपुर सिटी टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) के छात्र लक्ष्य अग्रवाल ने नीट यूजी 2026 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 230 हासिल कर कानपुर सिटी टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है। यह उल्लेखनीय उपलब्धि मेडिकल प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट शिक्षा और विशेषज्ञ मार्गदर्शन के माध्यम से छात्रों के भविष्य को संवारने की दिशा में एईएसएल की प्रतिबद्धता को एक बार फिर साबित करती है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा घोषित नीट यूजी 2026 के परिणामों में लक्ष्य अग्रवाल ने 720 में से 682 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 230 हासिल कर कानपुर सिटी टॉपर बने। वहीं, राज खंडेलवाल ने 668 अंक के साथ एआईआर 583, अनन्या पांडेय ने 663 अंक के साथ एआईआर 782, तनमय साहू ने 656 अंक के साथ एआईआर 1085, आस्था मौर्य ने 643 अंक के साथ एआईआर 1994, गौरांग मिश्रा ने 632 अंक के साथ एआईआर 3159, मोहम्मद ऐराज इदरीशी ने 626 अंक के साथ एआईआर 3989 तथा काव्या सिंह ने 615 अंक प्राप्त कर एआईआर 5956 हासिल की।नीट 2026 में इस वर्ष भी आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में अपनी अग्रणी पहचान को और मजबूत किया है। इस वर्ष संस्थान के छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार सफलता हासिल की है। आकाश के 4 छात्रों ने ऑल इंडिया टॉप 10, 18 छात्रों ने टॉप 50 तथा 41 छात्रों ने टॉप 100 में स्थान बनाया है। यह उपलब्धि संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुभवी फैकल्टी,वैज्ञानिक शिक्षण पद्धति,व्यापक अध्ययन सामग्री,नियमित टेस्ट और व्यक्तिगत मार्गदर्शन की मजबूत व्यवस्था को दर्शाती है।अपनी सफलता पर छात्रों ने कहा, “नीट यूजी 2026 में एआईआर हासिल करना मेरे लिए बेहद गर्व और खुशी का क्षण है। इस सफलता के लिए अनुशासन, निरंतर मेहनत और लगातार सीखते रहने की आवश्यकता थी। आकाश के शिक्षकों के मार्गदर्शन ने मेरे कॉन्सेप्ट मजबूत किए, मेरी तैयारी की रणनीति को बेहतर बनाया और पूरे सफर के दौरान मुझे प्रेरित रखा। मैं अपने माता-पिता और शिक्षकों का दिल से आभारी हूं, जिन्होंने हर कदम पर मेरा साथ दिया।”इस उपलब्धि पर डी के मिश्रा क्षेत्रीय निदेशक, आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड ने कहा हम लक्ष्य अग्रवाल को नीट यूजी 2026 में एआईआर 230 प्राप्त करने और कानपुर सिटी टॉपर बनने पर हार्दिक बधाई देते हैं। यह सफलता छात्र की कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प तथा अभिभावकों और शिक्षकों के सहयोग का परिणाम है। एईएसएल का हमेशा प्रयास रहा है कि छात्रों को मजबूत शैक्षणिक आधार, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं, ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सकें।



