जालौन
टिकट के दावेदार पहले जमीनी स्तर पर करें कार्य, फिर मांगे टिकट
भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष का प्रथम जनपद आगमन अनेकों स्थानों पर हुआ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
उरई (जालौन)। कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए साफ तौर पर कहा कि केवल चुनाव में टिकट पाने की उम्मीद लेकर जो कार्यकर्ता सक्रिय है। उन्होंने ऐसे कार्यकर्ताओं को सावधान करते हुये कहा कि चुनाव में केवल एक व्यक्ति को टिकट मिलता है लिहाजा ज्यादातर लोगों को निराश होना पड़ता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि ऐसे लोग पार्टी में रहकर पार्टी की जड़ों को काटने का कार्य करेंगे तो ऐसे लोगों को अब सहन नहीं किया जायेगा। जो भी व्यक्ति पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाया जायेगा उसके विरुद्ध कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
स्थानीय गेस्ट हाउस में स्वागत समारोह में मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव में टिकट मिले या न मिले सभी को पार्टी को मजबूत करने के लिये जमीनी स्तर पर कार्य करना ही होगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्णय को सभी लोग मानने को बाध्य होंगे। यह बात प्रत्येक कार्यकर्ता भलीभांति समझ लें। उन्होंने कहा कि अब तक जो लोग केवल लखनऊ की राजनीति करते हैं ऐसा अब नहीं चलेगा। ऐसे पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को साफ तौर पर उन्होंने संकेत दे दिया कि वह अपने जनपद में भी जमीनी स्तर पर कार्य करें। चुनावों में पार्टी हाईकमान द्वारा जिस कार्यकर्ता को टिकट दे उसके सहयोग में सभी लोग टीम भावना के साथ जुट जाए। उन्होंने कहा संगठन सर्वोपरि है उसके हर फैसले को हम सभी को मानने हांेगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो सबका साथ सबका विकास एवं सबका विश्वास के नारे के साथ कार्य कर रही हैं। इससे पूर्व कानपुर-बुंदेलखंड अध्यक्ष रामकिशोर साहू का प्रथम जनपद आगमन पर सबसे पहले पिरौना में भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, मूलचंद्र निरंजन ने स्वागत किया। एट टोल पर एमएलसी रमा निरंजन एवं युवा मोर्चा द्वारा स्वागत किया गया। रामराजा पैलेस पर जिला पंचायत प्रशासक घनश्याम अनुरागी ने टीम सहित स्वागत किया। रघुवीर धाम पर पूर्व विधायक संतराम संेगर, नागेंद्र गुप्ता ने स्वागत किया। इसी क्रम में विभिन्न समाज ने अलग अलग स्वागत किया। मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश मंत्री अनिल यादव, जिला प्रभारी अशोक जाटव, अरविंद चैहान, राजेश सेगर नरेंद्र सिंह जादौन, रामेंद्र सेंगर, उदयन पालीवाल, जगदीश तिवारी, संजीव उपाध्याय, संजय त्रिपाठी, अरुण मेहरोत्रा, विजय चैधरी, रामराजा निरंजन आशीष चतुर्वेदी, रामलखन, विवेक कुशवाहा, पुष्पेंद्र सेंगर, प्रशांत द्विवेदी एवं हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


