जालौन

संपूर्ण समाधान दिवस में 126 फरियादियों ने दर्ज करायी शिकायतें

 मौके पर ही 32 शिकायतों का किया गया निस्तारण

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
जालौन (उरई)। तहसील सभागार में डीएम राजेश कुमार पांडेय व पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 126 शिकायतें पंजीकृत हुई जिनमें से 32 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर किया गया। शेष शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपा गया।
तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन डीएम राजेश पांडेय की अध्यक्षता और एसपी विनय कुमार सिंह की उपस्थिति में किया गया। जिसमें ग्राम कैंथ निवासी सुखदेई देवी ने बताया कि पति उन्हें अपने साथ नहीं रखता हैै। शुक्रवार को वह मायके से ससुराल आई तो पति उसे रास्ते में ही छोड़कर चला गया। किसी तरह वह घर पहुंची। एसपी ने महिला को ऐसी स्थिति में तत्काल यूपी 112 नंबर का उपयोग करने की सलाह दी। जिस पर महिला ने बताया कि उसे इस सेवा के उपयोग की जानकारी नहीं है। एसपी ने मौके पर ही सीडीओ के मोबाइल फोन पर महिला को यूपी 112 नंबर डायल कर पूरी प्रक्रिया को समझाया। कॉल के कुछ ही देर पर पीआरवी मौके पर आई और महिला की शिकायत को नोट किया। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निस्तारण पूरी पारदर्शिता, संवेदनशीलता एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। शिकायत का गलत निस्तारण होने पर कार्रवाई होना तय है। कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और जनसमस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस मौके पर सीडीओ केके सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी प्रदीप कुमार, एसडीएम राकेश सोनी, परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी, नायब तहसीलदार तारा शुक्ला, कोतवाल हरिशंकर चंद, कुठौंद कोतवाल जगदंबा प्रसाद दुबे आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button