गोड्डा

14.04 करोड़ की लागत से पथरगामा-बसंतराय-कोरियाना सड़क होगी सुदृढ़

मंत्री सह विधायक संजय यादव ने किया शिलान्यास

22.958 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण से बेहतर होगी सुविधा 
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
पथरगामा। पथरगामा-बसंतराय-कोरियना पथ के सुदृढ़ीकरण एवं राइडिंग क्वालिटी सुधार कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग द्वारा योजना मद से कराए जा रहे इस महत्वपूर्ण कार्य का शिलान्यास राज्य के उद्योग, श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री सह गोड्डा विधायक संजय प्रसाद यादव ने किया।
करीब 22.958 किलोमीटर लंबी इस सड़क के सुदृढ़ीकरण पर 14 करोड़ 4 लाख 5 हजार 100 रुपये की लागत आएगी। लंबे समय से जर्जर सड़क के कारण लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से पथरगामा, बसंतराय और कोरियाना सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों में खुशी का माहौल है। शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि सड़क के सुदृढ़ीकरण से हजारों ग्रामीणों को बेहतर, सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और कृषि गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा क्षेत्र के समग्र विकास को बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पुल एवं अन्य आधारभूत संरचनाओं के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है, ताकि लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। मंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं संवेदक को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कार्य की नियमित निगरानी की जाएगी।
 इस अवसर पर लोगों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मंत्री संजय प्रसाद यादव का आभार जताया। मौके पर राजद ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष मदन साह, राजद प्रखंड अध्यक्ष बजरंगी यादव, बसंतराय प्रखंड अध्यक्ष एहतेशामुल हक, बिपिन यादव उर्फ डिस्को, निरंजन मुखिया, रामदेव यादव, अमित भगत,राजा सिंह सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button