खैरथल

आशा सहयोगियों ने नियमितिकरण और मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर सीएम के नाम एडीएम को सौंपा ज्ञापन 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

खैरथल। खैरथल-तिजारा जिले के कोटकासिम ब्लांक की आशा सहयोगनियों ने अपनी मांगों को लेकर एडीएम शिवपाल जाट को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इसमें मानदेय बढ़ाने और लंबित मांगों के समाधान की मांग की गई है।ज्ञापन में आशा कार्यकर्ताओं ने बताया- वे स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसके बावजूद, उन्हें उनके कार्य के अनुरूप न तो उचित पारिश्रमिक मिल रहा है और न ही आवश्यक सुविधाएं। इस स्थिति के कारण उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 आशा सहयोगनियों ने अपनी मांगो के बारे में बताया  नियमितीकरण कर उन्हें राज्य सरकार के अधीन स्थायी कर्मचारी का दर्जा देना शामिल है। इसके अलावा, लंबित और वर्तमान प्रोत्साहन राशि (क्लेम) का एकमुश्त भुगतान करने, न्यूनतम मासिक मानदेय निर्धारित करने और प्रत्येक माह निश्चित तिथि पर नियमित भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की गई।आशा कार्यकर्ताओं ने सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन की मांग भी प्रमुखता से उठाई। साथ ही, ड्यूटी के लिए एक निश्चित कार्य समय तय करने की भी मांग की गई है।आशा सहयोगनियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तो आंदोलन को ओर तेज किया जाएगा।
आशा सहयोगनियों ने अपनी मांगो को लेकर जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अरविंद गेट से भी चर्चा की। आशा सहयोगियों के समर्थन में कांग्रेस  जिलाध्यक्ष बलराम यादव भी जिला कलेक्ट्रेट पहुचे और  आशा सहयोगियों को विश्वास दिलाया कि हम आपके संधर्ष में आपके साथ हैं। इस मौके पर कृष्णावती,संतोस,कविता,मंजूदेवी,पिंकी, पूजा,राजबाला,अनीशा,रीना,ममता,उषारानी,मणी, प्रेमलता,मनोज,बीना,सरिता,सरोज,सावित्रीबाई, नीलम,राधा,विमला कमलेश,अंजना, पवित्रा ,नीलम सहित बड़ी संख्या मे आशा सहयोगियां मौजूद रही
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button