धनबाद

पुलिस से बचने के लिए स्कॉर्पियो को रेलवे पटरी पर दोहराया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

धनबाद। धनबाद जिले के मधुबन थाना क्षेत्र में पुलिस से बचने के लिए स्कॉर्पियो सोनड़ी हा रेल पटरी पर सरपट दौड़ती नजर आई हालांकि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई उसमें बैठे लोगों ने अंधेरा का फायदा उठाकर वहां से भाग निकले बताते चलें कि सोमवार की रात लगभग तीन चार बजे मधुबन थाना द्वारा जांच अभियान चलाया जा रहा था इस दौरान एक लाल रंग की स्कॉर्पियो जे एच 10ए ए 265 हालांकि नंबर प्लेट टूटा होने के कारण पूरा नंबर पता नहीं चल पा रहा है को रोकने का इशारा किया इससे बचने के लिए स्कॉर्पियो में बैठे लोगों ने स्कॉर्पियो भागना शुरू कर दिया और सोनारडीह रेलवे फाटक में निकलने के क्रम में वह पटरी पर ही स्कॉर्पियो चालक ने वाहन दौड़ना आरंभ कर दिए जिससे वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया हालांकि उसे समय कतरास से कई ट्रेन की आने की सूचना हो गई थी इसको देख रेलवे कर्मी ने लाल सिग्नल देकर किसी तरह बड़ी दुर्घटना को टाला काफी काफी परेशानियों का सामना करते हुए घंटों बाद क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को रेलवे पटरी के बीच से निकलने में सफल रहे लेकिन उसमे बैठे लोगों ने अंधकार का फायदा उठाकर वहां से भाग निकले समाचार लिखे जाने तक यह पता नहीं चल पाया कि उक्त वाहन किसकी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button