झुंझुनू

धूमधाम से मनाएंगे अजमीढ़ धाम का स्थापना दिवस

भजन संध्या व कलश यात्रा सहित होंगे विविध कार्यक्रम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बुगाला। स्वर्णकार समाज के आदि पुरूष महाराजा अजमीढ़ मन्दिर  का 17 वां स्थापना दिवस हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा और उल्लास के साथ 30 व 31 जुलाई  को मनाया जाएगा। समारोह को लेकर समाज में व्यापक उत्साह देखा जा रहा है तथा विभिन्न क्षेत्रों से समाज बंधुओं के आगमन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। महाराजा अजमीढ़ स्मृति जन कल्याण संस्थान के अध्यक्ष प्रभुदयाल डावर, एवं कोषाध्यक्ष विनोद सुनालिया ने बताया कि समारोह के तहत 30 जुलाई की रात्रि को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा,इसमें समाज के विभिन्न स्थानों से पधारे कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।उन्होंने बताया कि 31 जुलाई को प्रातः 8:15 बजे समाज की महिलाओं द्वारा जगदम्बा धर्मशाला, जीणमाता से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो गाजे बाजे के साथ अजमीढ़ धाम पहुंचेगी। कलश यात्रा में पारंपरिक वेशभूषा में महिलाएं मंगल गीत गाते हुए भाग लेंगी।घनश्याम बबेरवाल जयपुर ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि शोहरतगढ़ के विधायक विनय वर्मा होंगे। सुबह सवा दस बजे अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन किया जाएगा।ततपश्चात उद्बोधन व सम्मान समारोह होगा जिसमें,भामाशाहों, पत्रकारों,नए सदस्यों व कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button