खैरथल

ईपी स्कूल में आयोजित हुआ प्रेरणादायक कार्यक्रम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल। ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूज़डे कार्यक्रम में प्रेरणादायक पहल के अंतर्गत इंजीनियर पॉइंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खैरथल में “नशे को कहें ना, अपने सपनों को कहें हाँ — नशा कोई शान नहीं है; अपने मन, शरीर और भविष्य की रक्षा करें।” विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्य -क्रम  माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खैरथल-तिजारा के  निर्देशानुसार आयोजित किया गया
 कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, खैरथल-तिजारा, श्रीमती सीमा कुमारी जी ने छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने तथा नशे के दुष्परिणामों, अपराधों एवं सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक किया।
 विद्यालय में “कोर्ट वाली दीदी” नाम से सुझाव/शिकायत पेटी की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए उसे उपयुक्त स्थान पर स्थापित किया गया।  इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राएँ एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button