खैरथल

पेयजल किल्लत से परेशान वार्ड 18 -19 के लोग 

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
खैरथल : शहर के मातौर रोड स्थित वार्ड 18 व 19 के लोग पिछले एक सप्ताह से पेयजल किल्ल्त से परेशान हो रहे है जलदाय विभाग को सूचित करने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं होने से लोगो में आक्रोश पनप रहा है
 मातौर रोड निवासी प्रेमचंद कौशिक, रामजीलाल खंडेलवाल, विनोद अग्रवाल, सर्वेश गुप्ता, बनवारी लाल रेंजर ,  मदनलाल लाटा, हरगोबिंद जांगिड़ आदि लोगो ने बताया की विभाग को शिकायत करने के बाद भी कार्यवाही नहीं हो रही है!अधिकारी फोन उठाने में अपनी तोहिन समझते है लोग महंगे भावों में टेंकरो से पानी मंगवाने को मजबूर हो रहे है
 लोगो ने बताया की यह समस्या यूको बैंक के सामने, पुरानी मंडी, मंडी बाई पास, कृष्णा वाटिका के आसपास के क्षेत्र में विभागीय अधिकारियो की लापरवाही के चलते सैकड़ो परिवार परेशान हो रहे है उन्होंने बताया की देशराज जांगिड़ के पास लगे वाल्व को खोल दिया जाये तो समस्या समाप्त हो सकती है!
 उधर, जलदाय विभाग के कनिस्ट अभियंता बबलू कुमार से बात की तो बताया की इस स्थान पर सड़क के नीचे बड़ी लीकेज है मुख्य सड़क मार्ग पर एक जगह गड्डा खुदवाकर सही कराने की प्रक्रिया चल रही है लेकिन बरसात का पानी बार बार भर जाने से कार्य में रूकावट आ रही है मौसम साफ होते ही दुरुस्त करा दिया जायेगा
विभागीय सुत्रों के अनुसार ये बात भी सामने आई है कि हरसौली रोड़ पर स्थित बोरिंगों की केबल चोर काट ले गये जिससे सप्लाई प्रभावित हुई है। लोगों का कहना है कि कैबिल चोरी हुई है तो ये भी विभागीय जुम्मेवारी है आम उपभोक्ता परेशान क्यों?
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button