खैरथल
प्रदेश भर में प्रसूताओं की हो रही मौत पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जताई नाराजगी
स्वास्थ सेवाओं में सुधार करे सरकार:बलराम यादव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। टपूकड़ा सीएचसी में उपचार के दौरान एक प्रसूता की मौत के मामले को लेकर खैरथल-तिजारा कांग्रेस जिला अध्यक्ष बलराम यादव ने गुरुवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की तथा पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
बलराम यादव ग्राम फकरूदीनका पहुंचे, जहां उन्होंने मृतका के परिजनों से बातचीत की। परिजनों ने चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि समय पर उचित उपचार नहीं मिलने के कारण प्रसूता की मौत हुई। जिला अध्यक्ष ने परिजनों को निष्पक्ष जांच और न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
इसके बाद बलराम यादव टपूकड़ा सीएचसी पहुंचे, जहां उन्होंने डिप्टी सीएमएचओ एवं जांच समिति के अधिकारियों से मुलाकात कर चिकित्सा व्यवस्था में सामने आ रही लापरवाही पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार प्रसूताओं की मौत की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए प्रभावी कदम नहीं उठा रही है। अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी, संसाधनों का अभाव और लापरवाही के कारण आम जनता को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बलराम यादव ने कहा कि मातृ मृत्यु जैसी गंभीर घटनाएं स्वास्थ्य व्यवस्था की विफलता को दर्शाती हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर कार्रवाही की मांग की तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए चिकित्सा व्यवस्थाओं को मजबूत करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नहीं किया गया तो कांग्रेस जनता के साथ मिलकर आंदोलन करेगी
ऐसा अवसर पर टपूकड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल अजीज पर्यावरण प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हरिओम यादव आसिफ खोरी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे

