कानपुर

कोआपरेटिव इस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर के द्वारा  दादा नगर औद्योगिक क्षेत्र में ‘न्यू आफ्टर मार्केट डीलर फैसिलिटी सेंटर’ का शुभारम्भ फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : दादा नगर इंडस्ट्रियल इस्टेट औद्योगिक क्षेत्र में औद्योगिक विकास एवं उद्यमियों को विश्वस्तरीय सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जैक पावर जनरेटर प्राइवेट लिमिटेड एवं किर्लाेस्कर केयर ने नवीन प्रतिष्ठान ‘न्यू आफ्टर मार्केट डीलर फैसिलिटी सेंटर’ का शुभारम्भ किया, जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि कोआपरेटिव इस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि विजय कपूर द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके उपरान्त प्रतिष्ठान के प्रबंध निदेशक महेश गुप्ता,एम.एम. चड्ढा,नितिन प्रभु,प्रवीण जैन एवं दीपक ग्रोवर ने मुख्य अतिथि विजय कपूर का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनन्दन किया। अतिथियों ने नवीन प्रतिष्ठान का अवलोकन कर यहां उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं,तकनीकी संसाधनों एवं ग्राहक सेवा व्यवस्था की सराहना की।इस अवसर पर अपने संबोधन में कोआपरेटिव इंडस्ट्रियल इस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर ने प्रतिष्ठान के संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दादा नगर जैसे प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र में इस प्रकार के आधुनिक आफ्टर मार्केट डीलर फैसिलिटी सेंटर की स्थापना निश्चित रूप से कानपुर के औद्योगिक विकास में मील का पत्थर सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि यह सेंटर स्थानीय उद्यमियों,व्यापारियों एवं औद्योगिक इकाइयों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कहा कि अब उद्यमियों को कंपनी की उच्च गुणवत्ता वाली अधिकृत सर्विस,मशीनों एवं जनरेटरों के रखरखाव संबंधी विशेषज्ञ सलाह,तकनीकी मार्गदर्शन तथा आवश्यक स्पेयर पार्ट्स एवं अन्य सामग्री एक ही छत के नीचे उपलब्ध होगी। इससे उद्योगों का समय बचेगा,कार्यक्षमता बढ़ेगी तथा मशीनों के बेहतर रखरखाव के माध्यम से उत्पादन में भी वृद्धि होगी। विजय कपूर ने कहा कि कानपुर देश के प्रमुख औद्योगिक नगरों में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। ऐसे आधुनिक सर्विस एवं सपोर्ट सेंटर स्थापित होने से उद्योगों को नई ऊर्जा मिलेगी, निवेश का वातावरण और सुदृढ़ होगा तथा कानपुर की औद्योगिक प्रतिष्ठा राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह प्रतिष्ठान उत्कृष्ट सेवाओं के माध्यम से उद्योग जगत का भरोसा जीतते हुए प्रदेश के अग्रणी सर्विस सेंटरों में अपनी पहचान बनाएगा। प्रतिष्ठान के पदाधिकारियों ने बताया कि इस फैसिलिटी सेंटर के माध्यम से ग्राहकों को कंपनी द्वारा अधिकृत सर्विस, नियमित निरीक्षण एवं मेंटेनेंस,तकनीकी परामर्श, प्रशिक्षित इंजीनियरों की सेवाएं,गुणवत्तापूर्ण स्पेयर पार्ट्स की उपलब्धता तथा त्वरित ग्राहक सहायता जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे औद्योगिक इकाइयों को बेहतर,विश्वसनीय एवं समयबद्ध सेवाओं का लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उ प्र युवा व्यापार मंडल के प्रदेश प्रभारी एवं कानपुर अध्यक्ष कपिल सब्बरवाल, रमेश त्रिवेदी, भारत त्रिवेदी,अशोक अरोड़ा,शरद त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में उद्योगपति,व्यापारी,सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने नवीन प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे दादा नगर औद्योगिक क्षेत्र एवं कानपुर के उद्योग जगत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button