
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। कृका स्टूडियो द्वारा निर्मित फिल्म “15 लाख” 31 जुलाई शुक्रवार से नटराज टॉकिज में रिलीज होगी। शो रोजाना शाम 4 से 6 बजे तक लगेगा।
फिल्म के प्रोड्यूसर व डायरेक्टर मनोज कुमार सक्सेना ने बताया कि फिल्म का उद्देश्य “इंटरटेनमेंट विद रियलिटी” है। यह फिल्म डिजिटल स्कैम में फंस रहे युवाओं को संदेश देती है कि “उतने ही पैर पसारो जितनी चादर हो”।
फिल्म की कहानी एक सीधे-साधे नौजवान की है जो मोबाइल स्कैम का शिकार हो जाता है। सभी कलाकार बरेली के ही युवा हैं। लीड रोल में रूद्र परमार व दिशा पुरी हैं। विलेन लविश भाटिया और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के रोल में समाजसेवी संजय गर्ग नजर आएंगे। गीत अदिति सक्सेना ने लिखे हैं।
फिल्म का म्यूजिक वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार व कैंट विधायक संजीव अग्रवाल लांच कर चुके हैं। टिकट कम कीमत पर रखे गए हैं।




