गोड्डा

महागामा के भांजपुर पंचायत में 6.67 करोड़ की तीन सड़क योजनाओं का शिलान्यास

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने विकास को बताया सरकार की प्राथमिकता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
महागामा। ग्रामीण विकास सह पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने महागामा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत भांजपुर में तीन महत्वपूर्ण पथ सुदृढ़ीकरण योजनाओं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
शिलान्यास की गई योजनाओं में गुदीया से श्रीमतपुर तक 8.440 किलोमीटर सड़क का निर्माण ₹436.848 लाख, कुशमहारा से भांजपुर तक 3.800 किलोमीटर सड़क का निर्माण ₹189.607 लाख तथा नयानगर–हनवारा PWD रोड से नयानगर शिव मंदिर रोड तक 0.600 किलोमीटर सड़क का निर्माण ₹40.08 लाख की लागत से कराया जाएगा। तीनों योजनाओं की कुल लागत लगभग ₹666.535 लाख (करीब 6.67 करोड़ रुपये) है।
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि हमारी सरकार की प्राथमिकता है। गांव-गांव तक बेहतर सड़क सुविधा पहुंचे। इन योजनाओं के पूरा होने से लोगों का आवागमन आसान होगा, किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी और शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विकास के नए अवसर खुलेंगे। सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए लगातार काम कर रही है। मंत्री ने कहा कि सभी योजनाओं का निर्माण गुणवत्ता मानकों के अनुरूप और निर्धारित समय सीमा में पूरा कराया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।
शिलान्यास समारोह में अनुमंडल पदाधिकारी महागामा आलोक वरण केसरी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महागामा वरुण रजक, प्रखंड विकास पदाधिकारी सोनाराम हांसदा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष यहया सिद्दीकी, कांग्रेस के कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button