बरेली
सात सूत्रीय मांगों को लेकर बेसिक शिक्षा कल्याण समिति ने महानिदेशक को सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। बेसिक शिक्षा कल्याण समिति, उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के मान्यता प्राप्त विद्यालयों की समस्याओं के समाधान के लिए महानिदेशक, बेसिक शिक्षा को सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।
समिति ने कहा कि इन मांगों पर शीघ्र निर्णय से हजारों छोटे विद्यालयों को राहत मिलेगी और लाखों विद्यार्थियों की शिक्षा निर्बाध चल सकेगी।
ज्ञापन में पुराने विद्यालयों को एनओसी व भवन प्रमाण पत्र में छूट, RTE की लंबित प्रतिपूर्ति का भुगतान, सहायता राशि बढ़ाने, विद्यालयों के उच्चीकरण, यू-डाइस पर वंचित बच्चों के पंजीकरण और डाटा संशोधन की मांग शामिल है।
इस दौरान समिति अध्यक्ष सर्वेश पाठक, प्रदेश प्रमुख महासचिव राजीव यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष वालेदीन पाल, कोषाध्यक्ष मोहम्मद फराज, महासचिव गिरीश पटेल* सहित प्रदेश भर से आए सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे।
समिति ने शासन से मांगों पर शीघ्र आदेश जारी करने की उम्मीद जताई।




