बरेली
कैंट विधायक संजीव अग्रवाल नामित हुए विधायक निधि योजना दिग्दर्शिका समिति के सदस्य

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना द्वारा विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि के मार्गदर्शी सिद्धांतों में संशोधन हेतु सुझाव दिए जाने के लिए विधायक निधि योजना दिग्दर्शिका समिति का गठन किया गया है।
प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे द्वारा 15 जुलाई 2026 को जारी पत्र के अनुसार समिति के अध्यक्ष ने 11 विधायकों को इसमें शामिल किया है। इसमें 125 कैंट विधायक एवं प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल को भी सदस्य नामित किया गया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की सूचना मिलते ही भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बरेली क्षेत्रवासियों ने कैंट विधायक कार्यालय पहुंचकर एवं फोन पर संजीव अग्रवाल को बधाई दी।
संजीव अग्रवाल ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।
समिति में संजीव अग्रवाल के साथ आशीष कुमार सिंह हरदोई, अंजुला सिंह माहौर हाथरस, मनीष असीजा फिरोजाबाद, बाबन सिंह गोंडा, कमाल अख्तर मुरादाबाद, पिंकी सिंह संभल, तेज प्रताप सिंह मैनपुरी, डॉ. अजय कुमार बागपत, डॉ. सुरभि फर्रुखाबाद को सदस्य बनाया गया है।



