गोड्डा

डीएमएफटी योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित 

लंबित कार्यों को हर हाल ससमय पूर्ण करने के निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट मद अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 के अंतर्गत स्वीकृत, निर्माणाधीन एवं पूर्ण योजनाओं की विभागवार अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश दिया कि निर्माणाधीन योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिन स्थलों पर कार्य संचालित हैं, वहां संबंधित कार्यपालक अभियंता नियमित रूप से मॉनिटरिंग व स्थलीय निरीक्षण करें, ताकि कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति पर सतत निगरानी बनी रहे। बैठक में ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, लघु सिंचाई प्रमंडल, पेयजल व स्वच्छता प्रमंडल, जिला परिषद, राष्ट्रीय ग्रामीण नियोजन कार्यक्रम व ग्रामीण कार्य विभाग सहित विभिन्न अभियंत्रण विभागों की योजनाओं की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने विशेष रूप से लंबित एवं निर्माणाधीन योजनाओं में तेजी लाने तथा सभी प्रक्रियाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button