शामली
ऑपरेशन सवेरा के तहत 60 लाख की स्मैक बरामद
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
थाना झिंझाना पुलिस ने “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो मादक पदार्थ तस्करों तौसीन और जाहुल को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से 275 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस आरोपियों के फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंक खंगाल रही है ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।