शामली

साइबर ठगी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

साइबर क्राइम थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी कंपनियां बनाकर बीमा, निवेश और डिजिटल मार्केटिंग के नाम पर लोगों को ठगते थे तथा ठगी की रकम गरीब और कम पढ़े-लिखे लोगों के बैंक खातों में मंगवाकर नकद निकाल लेते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 मोबाइल फोन, छह डेबिट/क्रेडिट कार्ड, चार सिम कार्ड, पैन कार्ड, चेकबुक, पासबुक और नकदी बरामद की है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button