
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : राजस्थान सरकार के हरियालो राजस्थान अभियान के तहत् नगरपरिषद खैरथल नंगलाडूंगर में विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 21 हजार पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम में भाजपा नेता टिल्लू भाई किसान नेता, घनश्याम भारती, पूर्व पार्षद मोहन लाल पोपटानी, हरीश केवलानी, मोहित यादव ने उपस्थित लोगों से पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की
इस मौके पर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाते हुए टिल्लू शर्मा कहा कि “माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी , मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा व केंद्रीय मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को आगे बढ़ाते हुए पौधारोपण किया जा रहा है । पर्यावरण बचाना ही सच्ची देशभक्ति है।”
कार्यक्रम में भाजपा नेता टिल्लू भाई किसान नेता, घनश्याम भारती, पूर्व पार्षद मोहन लाल पोपटानी, हरीश केवलानी, मोहित यादव ओमवती, संजना, कमलेश, कमलादेवी, भूतिरि, अंगूरी, विमलेश, राजवती, सुमन सहित अन्य महिलाओं ने उत्साहपूर्वक पौधे लगाए और उनकी देखभाल का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने पौधों की सुरक्षा की जिम्मेदारी ली।



