
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। क्षेत्र के गांव हुरमजपुर निवासी अर्जुन जावला पुत्र ताहर सिंह ने एक वर्षीय परीक्षण में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर परमाणु ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव तथा भारत के रक्षा प्रमुख जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि ने सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।सम्मान समारोह में अर्जुन की प्रतिभा, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। देश के शीर्ष रक्षा नेतृत्व के हाथों सम्मानित होना अर्जुन और उनके परिवार के लिए गौरव का क्षण रहा।अर्जुन की सफलता पर गांव हुरमजपुर सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिजनों, ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने कठिन परिश्रम, लगन और अनुशासन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। परिवार ने उनकी सफलता का श्रेय गुरुजनों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग को दिया। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि अर्जुन भविष्य में भी नई उपलब्धियां हासिल कर जनपद और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
