शामली

छात्र-नौजवान पीडीए जागरूकता अभियान में अनेकों छात्रों ने ली सपा की सदस्यता 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

ऊन शामली : समाजवादी पार्टी की छात्र सभा की ओर से छात्र-नौजवान पीडीए जागरूकता एवं सदस्यता अभियान के तहत ग्राम गढ़ी अब्दुल्ला खां स्थित तारावती फार्म पर जागरूकता एवं सदस्यता बैठक आयोजित की गई। जिसमें अनेकों छात्रों ने समाजवादी छात्र सभा की प्रारंभिक सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम का आयोजन छात्र सभा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सैनी की देखरेख में हुआ। संचालन वरिष्ठ सपा नेता वतन सिंह सैनी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शामली प्रभारी एवं प्रदेश सचिव समाजवादी छात्र सभा इमरान नवाज रहे।
इमरान नवाज ने कहा कि युवाओं की भूमिका समाज और सत्ता की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में युवाओं, किसानों और वंचित वर्गों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाला चुनाव संविधान, शिक्षा और युवाओं के भविष्य से जुड़ा है। उन्होंने युवाओं से एकजुट होकर समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।
वरिष्ठ सपा नेता मुकेश सैनी ने कहा कि वह सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को विकास पुरुष मानते हैं। उनके अनुसार अखिलेश यादव के कार्यकाल में एंबुलेंस और 112 जैसी सेवाओं को मजबूती मिली। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी वर्गों के युवाओं को एकजुट होकर आगे आना चाहिए। उन्होंने युवाओं से गांव, मोहल्ले और कॉलेजों में सपा की नीतियों को पहुंचाने की अपील की।
छात्र सभा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सैनी ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा छात्र और युवा हितों के लिए संघर्ष करती रही है। नेताजी मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव ने युवाओं को आगे बढ़ाने का काम किया। देश और प्रदेश का भविष्य युवाओं एवं छात्रों के हाथों में है।
वरिष्ठ सपा नेता वतन सिंह सैनी ने कहा कि आज युवाओं को शिक्षा, रोजगार और सम्मान की जरूरत है। कार्यक्रम में अनिल कोरी, नितिन सैनी, इनाम अंसारी, दानिश अल्वी, इमरान अली, पवन सैनी, शेखर सैनी, विशाल, आसिफ मलिक, फरजुर रहमान, शक्ति सिंह आदि मौजूद रहे।
इस दौरान सुधांशु सैनी, सचिन सैनी, अनुज सैनी, अमन सैनी, हर्ष सैनी, चंदन सैनी, शुभम कोरी, अन्तिम कोरी सहित अनेको छात्रों ने समाजवादी छात्र सभा की प्रारंभिक सदस्यता ग्रहण की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button