गोरखपुर

जिम से लौट रहे युवक पर लाठी-डंडों से हमला

मारपीट कर किया बेहोश; बाइक तोड़ी, मोबाइल भी छीना

जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप, घायल की हालत गंभीर; मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
     गोरखपुर : गोला थाना क्षेत्र में  जिम से घर लौट रहे एक युवक पर रास्ते में घेरकर आधा दर्जन युवकों ने  हमला कर दिया तथा मारपीट किया, जिससे वह मौके पर ही अचेत हो गया। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके साथियों को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। हमलावरों ने युवक की मोटरसाइकिल तोड़ दी और मोबाइल फोन भी छीन लिया।
        उन्नौली गांव निवासी राधेश्याम पुत्र स्व मुन्नर ने गोला थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनका पुत्र शिशांक उर्फ गुड्डन बुधवार की सुबह करीब आठ से नौ बजे के बीच जिम करके विशाल कुमार, अक्षय कुमार और रोशन के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान पननई चौराहे से पश्चिम प्राथमिक विद्यालय के पास पोखरे के दक्षिण तरफ स्थित सड़क पर पहले से मौजूद लोगों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि देवव्रत निषाद, दीपु निषाद, विराज निषाद, विशाल, अर्जुन, विनीत निषाद, विवेक निषाद, इंद्रेश, अमन निषाद और अभिषेक सोनकर समेत पांच अज्ञात लोगों ने एकराय होकर शिशांक पर हमला कर दिया। इस दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली दी और जान से मारने की नीयत से बुरी तरह मारापीटा। हमले में शिशांक बेहोश हो गया। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके साथियों के साथ भी मारपीट की गई। आरोपियों ने शिशांक की मोटरसाइकिल तोड़ दी और मोबाइल फोन छीनकर जान-माल की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। मारपीट में युवक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे अचेत अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से भी उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
       घायल के पिता राधेश्याम का कहना है कि परिवार की किसी से पहले से कोई रंजिश नहीं थी। हालांकि, स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले भी किसी बात को लेकर विवाद हो चुका है। घायल के पिता ने आरोपियों के खिलाफ गोला पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। खबर लिखे जाने तक मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button