खैरथल
खैरथल-तिजारा जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में 32.75 करोड़ की लागत से बनेंगी 111.15 किलोमीटर सड़कें

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल-तिजारा। खैरथल-तिजारा जिले के किशनगढ़बास, मुंडावर एवं तिजारा विधानसभा क्षेत्रों में कुल 68 सड़कों के निर्माण को स्वीकृति दी गई है। इन सड़कों की कुल लंबाई 111.15 किलोमीटर होगी तथा इन पर 32.75 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे।
विधानसभावार स्वीकृत कार्य इस प्रकार हैं—
• किशनगढ़बास: 21 सड़कें, कुल लंबाई 31.07 किमी., लागत 9.85 करोड़ रुपये। इनमें 12 मिसिंग लिंक सड़कें (13.10 किमी.) तथा 9 नॉन-पेचेबल सड़कें (17.97 किमी.) शामिल हैं।
• मुंडावर: 19 सड़कें, कुल लंबाई 34.55 किमी., लागत 10.94 करोड़ रुपये। इनमें 9 मिसिंग लिंक सड़कें (13.40 किमी.) तथा 10 नॉन-पेचेबल सड़कें (21.15 किमी.) शामिल हैं।
• तिजारा: 28 सड़कें, कुल लंबाई 45.53 किमी., लागत 11.96 करोड़ रुपये। इनमें 14 मिसिंग लिंक सड़कें (14.60 किमी.) तथा 14 नॉन-पेचेबल सड़कें (30.93 किमी.) शामिल हैं।
इन स्वीकृत कार्यों के पूर्ण होने से जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा, कृषि, व्यापार एवं औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलेगी तथा आमजन को बेहतर सड़क सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा।



