छठ महापर्व को लेकर जनहित क्लब ने पत्थर घाट पर चलाया महासफाई अभियान,स्वच्छता का दिया संदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ को लेकर जिलेभर में तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में साहिबगंज सदर प्रखंड के महादेवगंज स्थित प्रसिद्ध पत्थर घाट पर जनहित क्लब महादेवगंज के सदस्यों ने वर्षों पुरानी परंपरा को निभाते हुए महासफाई अभियान चलाया।क्लब के सदस्यों ने श्रमदान कर घाट की साफ-सफाई की और श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ वातावरण तैयार करने का सराहनीय प्रयास किया।गंगा नदी में आई बाढ़ के कारण पत्थर घाट पर काफी गंदगी जमा हो गई थी।इसके बावजूद जनहित क्लब के सदस्यों ने पूरे उत्साह,मेहनत और समर्पण के साथ सफाई अभियान चलाया।उल्लेखनीय है कि इस घाट पर महादेवगंज सहित आसपास के दर्जनों ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में छठव्रती एवं श्रद्धालु भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने पहुंचते हैं।ऐसे में घाट की स्वच्छता,सुंदरता और सुरक्षा सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है।इस अभियान के माध्यम से जनहित क्लब के सदस्यों ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सेवा,सहयोग और स्वच्छता का संदेश दिया।साथ ही श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों से अपील की कि छठ महापर्व के दौरान घाट पर गंदगी न फैलाएं और साफ-सफाई बनाए रखने में सहयोग करें।वही मौके पर जनहित क्लब के अध्यक्ष माखनलाल यादव,शंभूनाथ यादव,जयराम यादव,बलराम कुमार, संजय कुमार,अनुराग राहुल,करण सिंह यादव,कुंदन कुमार,कथावाचक वैष्णव धनंजय महाराज, अनिल कुमार,मनोज कुमार,विकास सिंह,मनीष कुमार, जनार्दन रविदास,सुमित कुमार,मनोज मंडल,विजय कुमार, ललन ठाकुर सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।



