जामताड़ा

करमाटांड़ में आस्था और निष्ठा के साथ शुरू हुआ महापर्व छठ

व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
​करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र मे लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ की शुरुआत रविवार को क्षेत्र में पूरी श्रद्धा, भव्यता और अनुशासन के साथ हो गई। चार दिनों तक चलने वाले इस कठिन व्रत के पहले दिन व्रतियों ने अस्ताचलगामी (डूबते हुए) सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित किया। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में छठ महापर्व को लेकर पिछले कई दिनों से चल रही तैयारियां रविवार को अमलीजामा पहनती नजर आईं। ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर कस्बों तक हर तरफ छठी मइया के पारंपरिक लोकगीतों की गूंज सुनाई दे रही है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है।
​पर्व के पहले दिन रविवार की शाम करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों के छठ घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। अपनी अटूट आस्था और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए कई व्रतधारियों ने खासी कठिन साधना का परिचय दिया। तमाम व्रतियों ने अपने घरों से ही दंडवत देते हुए (साष्टांग प्रणाम करते हुए) और कईयों ने घर से ही अक् (दंडवत/नियत दूरी तय करते हुए) देते हुए कठिन परिश्रम के साथ तालाब तक की दूरी तय की। इस दौरान उनके परिजनों और शुभचिंतकों ने रास्ते में जल छिड़ककर उनके मार्ग को सुगम बनाया। व्रतियों की इस कठिन निष्ठा और भक्ति भाव को देखकर वहां मौजूद हर शख्स की आंखें श्रद्धा से नम हो गईं।
​संध्या बेला में स्थानीय तालाबों और नदी घाटों पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए भारी भीड़ एकत्र हुई। व्रतियों ने पानी में खड़े होकर विधि-विधान और पूरी तन्मयता के साथ डूबते हुए सूर्य को पहला अर्घ्य दिया और परिवार की सुख-समृद्धि, लंबी उम्र और कल्याण की कामना की। पूजा समितियों द्वारा घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश और सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे। अब सभी को सोमवार की सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने यानी ‘उषा अर्घ्य’ का इंतजार है, जिसके साथ ही इस चार दिवसीय महापर्व का प्रथम अर्ग  समापन हुआ ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button