बरेली
सोम शिक्षक महासभा ने डॉ. राजेंद्र गंगवार को बनाया खंड शिक्षक प्रत्याशी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। सोम शिक्षक महासभा की आवश्यक बैठक रविवार को पी.सी. आजाद इंटर कॉलेज बिहार कला में जिला अध्यक्ष विनोद कुमार की अध्यक्षता में हुई। संचालन जिला मंत्री आलोक कुमार गंगवार ने किया। बैठक में संगठन के वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. छोटेलाल ने आगामी बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक विधायक चुनाव के लिए डॉ. राजेंद्र कुमार गंगवार को संगठन का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया। सैकड़ों शिक्षकों ने फूलमालाएं पहनाकर पूर्ण समर्थन दिया और तन-मन-धन से चुनाव लड़ाने की घोषणा की।
मंडल अध्यक्ष अमर सिंह, अटेवा पेंशन बचाओ मंच के भूप सिंह, जगदीश गंगवार सहित नरेंद्र पाल सिंह, महेंद्र कुमार गंगवार, सत्यवीर आर्य, विजय प्रताप आदि पदाधिकारियों ने समर्थन व्यक्त किया। अंत में जिला अध्यक्ष ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का आभार जताया।




