बुलंदशहर
कांवरिया की अचानक बिगड़ी तबीयत शिकारपुर पुलिस बनी देवदूत बुलन्दशहर किया गया रेफर
महिला कांवरिया ने भावुक मन से कहा कि कोतवाल, कस्बा इंचार्ज, और उनकी टीम ने सही समय पर मदद पहुँचा कर हमारे भोले को नया जीवन दिया है

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
शिकारपुर : नगर के अनुपम मैरिज होम के निकट बनी अस्थाई पुलिस चौकी के पास एक कांवरिया अचानक अचेत होकर सड़क पर गिर पड़ा जिसे शिकारपुर पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई ने समय पर अस्पताल पहुँचा कर नया जीवन दिया अनूपशहर से ला रहे थे कांवर जमालपुर थाना खुर्जा देहात निवासी अशोक पुत्र यानसिंह भाटी छोटी काशी अनूपशहर से जल लेकर अपने गंतव्य खुर्जा देहात की ओर जा रहे थे अनूपशहर-शिकारपुर मार्ग पर अनुपम मैरिज होम के समीप पहुँचते ही उन्हें अचानक तेज चक्कर आया और वे बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़े पुलिस ने दिखाई मुस्तैदी कांवर यात्रा के दौरान शान्ति व्यवस्था और कांवरियों की सुरक्षा में मुस्तैद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा, कस्बा इंचार्ज जितेन्द्र कुमार देशवाल, तथा स्थानीय फैंटम पर तैनात पुलिसकर्मी पीयूष कुमार, व पवन कुमार, गश्त पर थे सड़क पर अचेत पड़े कांवरिया अशोक को देखते ही कस्बा इंचार्ज जितेन्द्र कुमार देशवाल, और फैंटम पुलिसकर्मियों ने बिना वक्त गंवाए उन्हें तुरन्त सरकारी अस्पताल पहुँचाया उच्च उपचार के लिए बुलन्दशहर रेफर सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद भी कांवरिया की गम्भीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए बुलन्दशहर रेफर कर दिया परिजनों ने जताया आभार अशोक भाटी के साथ चल रही महिला कांवरिया ने पुलिस के इस मानवीय कार्य की सराहना करते हुए भावुक मन से कहा कि कोतवाल, कस्बा इंचार्ज, और उनकी टीम ने सही समय पर मदद पहुँचा कर हमारे भोले को नया जीवन दिया है शिकारपुर पुलिस का यह कार्य क्षेत्र में चर्चा और सराहना का विषय बना हुआ है ।


