मथुरा

वृंदावन में मंगलवार सुबह सुसराल से मायके आई महिला ने पानीगांव पुल से यमुना में छलांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा के वृंदावन में मंगलवार सुबह सुसराल से मायके आई महिला ने पानीगांव पुल से यमुना में छलांग लगा दी। संयोग से एक अन्य युवती की तलाश कर रही एसडीआरएफ ने जैसे ही महिला को डूबता देखा तो तत्काल ही उसे यमुना से बाहर निकाल लिया। महिला को पहले जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गए, वहां प्राथमिक उपचार के बाद आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया है। महिला की पहचान पानीघाट के दुर्गापुरम निवासी राकेश की पत्नी गुंजन के रूप में हुई। वह एक माह बाद अपने मायके सुरीर से ससुराल लौटी थी। मंगलवार सुबह वह अचानक घर से निकल गई और उसने पानीगांव पुल से यमुना में छलांग लगा दी। जिला संयुक्त चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. धर्मेंद्र ने बताया कि महिला को बेहतर उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर किया गया है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button