मथुरा
कोसीकलां स्टेशन पर चलाया गया टिकट जांच अभियान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। कोसीकलां रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट यात्रियों की रोकथाम के लिए चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा, बिना बुक लगेज, गंदगी फ़ैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। कोसीकलां स्टेशन पर कई ट्रेनों में जांच की गई। जांच के दौरान 44 बिना टिकट यात्रियों से 24195, अनियमित यात्रा करने वाले 4 यात्रियों से 2240,12 यात्रियों से गंदगी फैलाने के फलस्वरूप 1300 का जुर्माना वसूल किया गया। जांच में मंडल वाणिज्य निरीक्षक कोसीकला भुलेश पांडे, मुख्य टिकट निरीक्षक मथुरा हेमंत अग्रवाल एवं अन्य टिकट जांच कर्मचारी सहित रेल सुरक्षा बल स्टाफ भी मौजूद थे। जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि इस प्रकार की जांच मंडल में निरंतर कराई जा रही हैं।



