दिल्लीराजनीतिराष्ट्रीय

राम मंदिर चढ़ावा मामला

संसद में जवाब देने से बच रही सरकार, प्रियंका

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज राम मंदिर के कथित चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर सरकार पर सरकार को घेरने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि सरकार इसे राज्य का विषय बताकर संसद में जवाब देने से बच रही है।
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को कहा कि सरकार संसद में राम मंदिर के कथित चढ़ावा चोरी से जुड़े सवालों का जवाब देने से इनकार कर रही है। सरकार इसे राज्य का विषय बता रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने राम मंदिर से राजनीतिक लाभ लेने में कोई हिचक नहीं दिखाई थी।
‘जनता के प्रति जिम्मेदारी महसूस नहीं करती सरकार’
संसद में मानसून सत्र खत्म होने के करीब होने के बावजूद जारी गतिरोध के बारे में पूछे जाने पर प्रियंका गांधी ने कहा, यह दिखाता है कि सरकार लोगों के प्रति अपनी जिम्मेदारी महसूस नहीं करती। संसद ही वह जगह है, जहां उसे सवालों के जवाब देने होते हैं और बयान देना होता है।
प्रियंका गांधी ने और क्या कहा?
उन्होंने कहा कि बड़े स्तर पर प्रदर्शन हुए थे। देश के युवा सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में सड़कों पर उतरे थे। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों पर लाठियां बरसाई गईं, आंसू गैस छोड़ी गई और पैलेट गन से गोली चलाई गई।
प्रियंका गांधी ने कहा कि बिहार में प्रदर्शनकारियों पर एके-47 का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने पूछा कि सरकार को यह लगता ही नहीं कि उसे इसका जवाब देना चाहिए। सरकार यह बताने के लिए भी बयान नहीं देना चाहती कि ऐसा कैसे हुआ और इसका आदेश किसने दिया। उन्होंने ये बातें संसद भवन परिसर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button