बरेली

एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज का कैंसर जागरूकता अभियान प्रारंभ

एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में तीन दिवसीय कैंसर स्क्रीनिंग कैंप आरंभ

100 से ज्यादा मरीजों ने कराई जांच, 50 संदिग्ध मिले 
डा.अरविंद चौहान ने ओरल कैंसर के लक्षण, कारण और बचाव के उपाय बता कर किया जागरुक
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज की ओर से आजादी के पर्व पर ‘देश की आजादी से, कैंसर से आजादी तक’ नाम से तीन दिवसीय कैंसर स्क्रीनिंग कैंप आयोजित किया जा रहा है। पहले दिन बुधवार को 100 से ज्यादा लोगों ने स्तन, मुंह, गर्भाशय ग्रीवा, पेट व आंत, प्रोस्टेट और फेफड़े के कैंसर की स्क्रीनिंग कराई।
कैंसर विभाग में सुबह 9 बजे कैंप आरंभ हुआ। मरीजों की संख्या को देखते हुए परामर्श का समय 2 बजे के स्थान पर 3 बजे तक किया गया। डा.पियूष कुमार, डा.मनोज कुमार टांगड़ी, डा.शुभांशु गुप्ता, डा.अदादि श्रीनिवास नायडू, डा.हिमांशी खट्टर और डा.दिशा सत्या ने निशुल्क परामर्श दिया। मैमोग्राफी, एक्स रे, अल्ट्रासाउंड, फाइब्रोस्कैन, लैरिंगोस्कोपी, एचपीवी डीएनए, सीबीसी, एलबीसी की निशुल्क जांच के बाद 00 मरीजों में आरंभिक लक्षण और 50 मरीज संदिग्ध मिले। इनमें 20 महिलाएं ब्रेस्ट कैंसर और 15 मरीज ओरल कैंसर से ग्रस्त मिलीं।
डा.अरविंद चौहान ने कहा कि धूम्रपान, तंबाकू और शराब ओरल कैंसर के मुख्य कारण हैं। समय से इलाज से निजात संभव है। डा.पियूष अग्रवाल ने बताया कि 13 अगस्त को डा.पवन मेहरोत्रा और 14 अगस्त को डा.हिमांशी खट्टर जागरुक करेंगे। 14 अगस्त से हर शुक्रवार ब्रेस्ट क्लीनिक भी शुरू होगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button