छत्तीसगढ़

प्रेस क्लब धमतरी ने हर्षौल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

धमतरी। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर प्रेस क्लब धमतरी में देशभक्ति और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। प्रेस क्लब परिसर में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर की गई। इसके बाद सभी उपस्थित पत्रकारों एवं सदस्यों ने राष्ट्रगान गाकर देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।इस अवसर पर वक्ताओं ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ देश के प्रति कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का भी एहसास कराता है।प्रेस क्लब धमतरी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।इस अवसर पर प्रेस क्लब संरक्षक सुधीर गुप्ता,ऋतुराज पवार,संरक्षक मेघराज ठाकुर,दीप शर्मा, अध्यक्ष विशाल ठाकुर, महासचिव विक्रांत शर्मा, उपाध्यक्ष उमेश वशिष्ठ,कमलेश पांडे, कोषाध्यक्ष नरेश श्रोती,सचिव राज सोनवानी,संगठन सचिव सत्येंद्र शर्मा,पवन साहू,चंद्रकांत साहू,रोशन सिन्हा,केशव सिन्हा,कृष्णा राव जगताप आदि पत्रकारगण उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button