सिंगरौली

जोगिया वीर बाबा से पचौर धाम तक गूंजे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे

बारिश के बीच निकली भव्य कांवड़ यात्रा, महापौर रानी अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। सावन के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर शहर में भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। जोगिया वीर बाबा मंदिर, गनियारी से प्राचीन शिव मंदिर पचौर धाम तक भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई, जिसमें नगर निगम महापौर रानी अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में शिवभक्तों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
बारिश के बावजूद कांवड़ यात्रियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। हाथों में भगवा ध्वज और कांवड़ लेकर श्रद्धालु पूरे मार्ग में ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष करते हुए आगे बढ़ते रहे। भक्ति गीतों और जयकारों से पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया।
कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के प्रति अपनी अटूट आस्था प्रकट करते हुए पचौर धाम पहुंचकर जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की। बारिश के बीच भी भक्तों के कदम नहीं रुके और पूरे उत्साह के साथ यात्रा पूरी की गई।
यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाली पुलिस बल तैनात रहा। वहीं नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने भी मार्ग व्यवस्था एवं साफ-सफाई की जिम्मेदारी संभाली। प्रशासन और पुलिस की निगरानी में कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
सावन के अंतिम सोमवार पर निकली इस भव्य यात्रा ने शहर में धार्मिक उत्साह और सामाजिक एकता का संदेश दिया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button