
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
बिजनौर । सदर शिवसेना बिजनौर की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक सिंचाई विभाग के डाक बंगले गेस्ट हाउस में हुई। जिसमें बैठक की अध्यक्षता जिला प्रमुख चौधरी वीर सिंह ने की और संचालन विधानसभा प्रमुख योगेश कुमार ने किया। मुख्य अतिथि मुरादाबाद मंडल प्रमुख गुड्डू सैनी रहे और मंडल प्रमुख गुड्डू सैनी ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है। जिसमें पूरे जिले में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। और इसके तहत हर विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन होगा तथा नए शिवसैनिक बनाने का लक्ष्य है। अभियान को गांव से और तहसील तक ले जाया जाएगा। इस मौके पर जिला वरिष्ठ उप प्रमुख मुकेश लांबा, युवा जिला अध्यक्ष विजय मोहन गुप्ता, जिला संयुक्त सचिव संदीप उर्फ बिल्ला, जिला उप प्रमुख लवी चौधरी, तहसील प्रमुख धर्मवीर तोमर मौजूद रहे।



