रामपुर शाहबाद

ओवरटेक के दौरान स्कूटी से भिड़ी पल्सर, दो युवक घायल

अज्ञात चालक पर केस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर/शाहबाद। शाहाबाद-सिरौली मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास ओवरटेक करने के दौरान पल्सर मोटरसाइकिल और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार दो युवक घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पल्सर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।घटना 28 अगस्त की बताई जा रही है। बरेली जनपद के आंवला कोतवाली क्षेत्र के गांव बहोड़ा खेड़ा रेवती निवासी बिजेंद्र सिंह चौहान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपनी पत्नी और दो बेटों उत्कर्ष व दिव्यांश के साथ स्कूटी से शाहाबाद से आंवला की ओर जा रहे थे।बताया कि शाहाबाद-सिरौली मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास तेज गति से ओवरटेक करते समय पल्सर मोटरसाइकिल चालक ने उनकी स्कूटी में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से स्कूटी सवार दोनों बेटे उत्कर्ष और दिव्यांश घायल हो गए। परिजनों ने दोनों का उपचार कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात पल्सर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आरोपी चालक की पहचान और घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल शुरू कर दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button