रामपुर शाहबाद

दो घरों में नकब लगाकर लाखों का माल समेट ले गए चोर

अधिवक्ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर/शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव बरखेड़ा में चोरों ने एक ही रात दो घरों को निशाना बनाकर नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। अधिवक्ता नीरज यादव और उनके पड़ोसी प्रकाश के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अधिवक्ता नीरज यादव के मुताबिक रविवार रात वह अपनी पत्नी के साथ मकान के आगे वाले हिस्से में सो रहे थे। इसी दौरान चोरों ने घर के पीछे बने कमरे की दीवार में नकब लगा दिया और अंदर घुसकर अलमारी व अन्य सामान खंगाल डाला। चोर करीब 16 ग्राम सोने की चेन-कंठी, लगभग चार ग्राम सोने की कान की बालियां, चांदी की दो जोड़ी पायल और करीब 15 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए।इसी रात चोरों ने उनके पड़ोसी प्रकाश के घर को भी निशाना बनाया। वहां भी नकब लगाकर चोर चांदी के जेवरात और करीब 7,500 रुपये की नकदी चोरी कर ले गए।सुबह घटना की जानकारी होने पर दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस ने मौके की जानकारी जुटाई। पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही घटना का जल्द खुलासा करने का प्रयास कर रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button