रामपुर शाहबाद

रामगंगा का बढ़ा जलस्तर, कटाव से गांव पर मंडराया खतरा

ट्रैक्टर से मौके पर पहुंचे एसडीएम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहाबाद। रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही चंद्रपुरा खुर्द गांव में कटाव और जलभराव का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को एसडीएम आदेश कुमार सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता नवीन कुमार के साथ ट्रैक्टर से गांव पहुंचे।गांव तक पहुंचने वाला रास्ता पानी में डूबा होने के बावजूद एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर रामगंगा नदी की स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि नदी तेजी से कटाव कर रही है, जिससे गांव में पानी घुसने का खतरा बना हुआ है।एसडीएम ने नदी के बढ़ते जलस्तर और कटाव की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तत्काल अस्थायी बंधा बनाए जाने के निर्देश दिए।
एसडीएम के निर्देश मिलते ही सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने अस्थायी बंधा बनाने की तैयारियां शुरू कर दीं। प्रशासन की कार्रवाई से ग्रामीणों ने राहत की उम्मीद जताई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button