बागपत
पंचमुखी मंदिर में स्वदेशी समर्थन कार्यक्रम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बागपत : बड़ौत नगर, जिला बागपत स्थित पंचमुखी मंदिर के प्रांगण में आज स्वदेशी समर्थन को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में लक्ष्मीनगर संयोजक राधेश्याम, जिला संयोजक रकम सिंह सोलंकी, बड़ौत नगर संयोजक आचार्य पुष्पेंद्र उर्फ फोनू पंडित, विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष कृष्ण पाल, पूर्व सभासद ओमप्रकाश, महिला प्रकोष्ठ प्रमुख मीनाक्षी, चांदनी दीक्षित, मनोज गर्ग, प्रशान्त जैन, बोबी पंडित, विशु, मुकेश जैन सहित संस्कृत विद्यालय के बटुक मौजूद रहे।
रकम सिंह सोलंकी ने कहा कि स्वदेशी केवल सामान खरीदने का विषय नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और अपने स्थानीय कारीगरों, व्यापारियों तथा छोटे उद्योगों को सहयोग देने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपनी जरूरत की वस्तुओं में अधिक से अधिक स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दे, तो देश का धन देश में ही रहेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि स्वदेशी को केवल अभियान तक सीमित न रखकर इसे अपने दैनिक जीवन की आदत बनाएं।



