पाकुड़

मुफस्सिल थाना में अलग-अलग मामलों में दो कार्रवाई

Two actions in different cases in Mufussil police station

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ मुफस्सिल थाना में दर्ज अलग-अलग मामलों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पहले मामले में ग्राम महादेवपुर निवासी रसका मुर्मू की शिकायत पर खस्सी चोरी कर भागने के क्रम में पकड़े जाने के आरोप में ग्राम कुमारपुर निवासी मेरु शेख, पिता जहनुर शेख के विरुद्ध कांड संख्या 127/26 दर्ज किया गया। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वही दूसरे मामले में महिला प्रताड़ना से संबंधित एक मामले में माननीय न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के आलोक में पुलिस ने ग्राम झिकरहट्टी निवासी रसीद शेख, पिता तफाजूल शेख को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button