सिंगरौली

एनटीपीसी विंध्याचल में ‘परस्पर सम्मान एवं विश्वास’ के अंतर्गत लॉन टेनिस प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली- एनटीपीसी विंध्याचल मे अक्टूबर 2026 के मूल मूल्य ‘परस्पर सम्मान एवं विश्वास’ के अंतर्गत लॉन टेनिस प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया, जिसमें टीम भावना, सौहार्द और खेल भावना का उत्साहपूर्ण प्रदर्शन देखने को मिला। 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक आयोजित सात दिवसीय एकल प्रतियोगिता में यश डागर, शिशिर कुमार एवं ऋषि कुमार ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, 11 से 21 अक्टूबर तक आयोजित ग्यारह दिवसीय टीम प्रतियोगिता में श्री एकरामुल हक की टीम विजेता तथा श्री यश डागर की टीम उपविजेता रही।
प्रतियोगिताओं का समापन 21 अक्टूबर, 2026 को विंध्य क्लब में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) एम. सुरेश ने अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एवं ‘परस्पर सम्मान एवं विश्वास’ के मूल मूल्य चैंपियन  प्रणव वर्मा की उपस्थिति में विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रतिभागियों के उत्साह की सराहना करते हुए  एम. सुरेश ने कहा कि परस्पर सम्मान एवं विश्वास सच्ची खेल भावना की आधारशिला हैं। उन्होंने जीत और हार को खेल का अभिन्न हिस्सा बताते हुए खिलाड़ियों की सहभागिता, टीम भावना एवं एक-दूसरे के प्रति सम्मान की प्रशंसा की तथा ऐसे आयोजनों को कार्यस्थल से परे भी एनटीपीसी के मूल मूल्यों को साकार करने का सशक्त माध्यम बताया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button