शामली

कब्रिस्तान से हरे पेड़ काटने का आरोप, विरोध करने पर युवक पर बंदूक तानने की शिकायत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। कस्बे के मोहल्ला मौलानान स्थित सार्वजनिक कब्रिस्तान से शीशम के हरे-भरे पेड़ काटने और विरोध करने पर युवक पर लाइसेंसी बंदूक तानकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित जुनैद अख्तर पुत्र अय्यूब हसन ने थाना कांधला पहुंचकर प्रार्थना पत्र देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जुनैद के अनुसार, करीब चार दिन पहले मोहल्ले के मुकीम ने उसे सूचना दी थी कि परवेज पुत्र अनवार और सलमान पुत्र इलियास कथित तौर पर सार्वजनिक कब्रिस्तान से शीशम के पेड़ काट रहे हैं। सूचना पर वह मुकीम के साथ मौके पर पहुंचा तो उसके मुताबिक, आठ-दस पेड़ काटकर ट्रॉली में ले जाए जा रहे थे। पीड़ित ने बताया कि उक्त कब्रिस्तान में उसके परिवार के लोगों को भी दफनाया जाता है।
जुनैद ने आरोप लगाया कि यात्रा से लौटने के बाद वह कब्रिस्तान में काटे गए पेड़ों के अवशेषों की तस्वीरें लेने पहुंचा तो परवेज लाइसेंसी बंदूक लेकर वहां आ गया और उसकी छाती पर बंदूक की नाल लगाकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button