साहेबगंज

मोतीपहाड़ी में आवास योजना में गड़बड़ी का आरोप

पंचायत सहायक ने उपायुक्त से की जांच की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले के बोरियो प्रखंड के मोतीपहाड़ी पंचायत में आवास योजना में अवैध लाभ और फर्जी जॉब कार्ड बनवाने का मामला सामने आया है।पंचायत सहायक दिनेश पंडित ने उपायुक्त को लिखित आवेदन देकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।आगे आवेदन के अनुसार,कुम्हार टोला निवासी गोपी पंडित,पिता सर्वेश्वर पंडित ने वर्ष 2013-14 में अपनी मां इलसी देवी के नाम से इंदिरा आवास योजना का लाभ लिया था।इसके बाद 2014-15 में पंचायत कर्मियों और जनप्रतिनिधियों पर दबाव बनाकर पिता सर्वेश्वर पंडित,पिता हरखू पंडित के नाम से दोबारा इंदिरा आवास का लाभ लिया, माता-पिता को मिले आवास से उसने दो मंजिला मकान बना लिया है।आरोप है कि इसके बावजूद 2024-25 में गोपी पंडित ने अपना नाम पीएम आवास योजना सूची में ID-JH137571578 और पीएम आवास 2.0 में अपनी पत्नी भाग्यवती देवी का नाम ID- JH190658435 से अवैध रूप से दर्ज करवा लिया, पूछताछ करने पर पंचायत कर्मियों को फंसाने और नौकरी छीन लेने की धमकी दी गई,साथ ही गोपी पंडित पर तीन फर्जी जॉब कार्ड 011/1892,011/473 एवं 011/438 बनवाने का भी आरोप है,जिससे गलत तरीके से लाभ लेने की मंशा है।पंचायत सहायक ने कहा है कि पंचायत कर्मियों को डराने-धमकाने और ब्लैकमेल करने से सरकारी कार्य बाधित हो रहा है।पंचायत सहायक ने अवैध आवास लाभ की जांच, फर्जी जॉब कार्ड रद्द करने और जांच कर दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button