साहेबगंज
बरहरवा में SIR हेल्प डेस्क शुरू,ग्रामीणों को मिल रहा है मदद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले के बरहरवा प्रखंड अंतर्गत 11 सितंबर 2026 पूर्व मंत्री आलमगीर आलम एवं विधायक निसात आलम के निर्देश पर बरहरवा स्थित विधायक कक्ष में प्रतिदिन SIR हेल्प डेस्क का आयोजन किया जा रहा है।जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान के नेतृत्व में सुबह11 बजे से शाम 4 बजे तक चलने वाले इस हेल्प डेस्क के माध्यम से ग्रामीणों को SIR विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित जानकारी एवं आवश्यक सहयोग दिया जा रहा है।हेल्प डेस्क पर कांग्रेस पदाधिकारी ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान कर रहे हैं। साथ ही आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया और दिशा-निर्देशों की जानकारी भी दी जा रही है।कांग्रेस नेताओं ने ग्रामीणों से अपील की है किSIRसे जुड़ी किसी भी जानकारी या सहायता के लिए विधायक कक्ष स्थित हेल्प डेस्क पर पहुंचकर जानकारी प्राप्त करें।इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू,मास्टर ट्रेनर मुरसलीन खान,नेहाल अख्तर,नितय सरकार,अब्दुल करीम,आलमगीर मंसूरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।



