साहेबगंज

19 सितंबर को झामुमो प्रखंड कार्यालय में करेगा धरना प्रदर्शन,अरुण सिंह

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज रविवार को झामुमो जिला समिति साहेबगंज की बैठक प्रखंड पतना के मुख्यमंत्री आवास झामुमो कार्यालय में जिला अध्यक्ष अरुण सिंह के अध्यक्षता में हुई। जिसमें मंच संचालन जिला सचिव सुरेश टुडू ने किया,वही जिला अध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार आगामी दिनांक 19 सितंबर 2026 को झामुमो साहेबगंज जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में एमएमडीआर संशोधन विधेयक बिल के विरोध में झामुमो धरना प्रदर्शन केंद्र सरकार के विरोध में कार्यक्रम करेगा।सभी कार्यकर्ताओं को पंचायत स्तर तक इस विषय को आम जनों तक पहुचाने का निर्देश दिया।जोर जुलुम के टक्कर में,संघर्ष हमारा नारा है।झारखंड में एसआईआर प्रक्रिया मे पात्र मतदाताओं का नाम किसी भी हालत में नहीं कटने दें,सभी प्रखंड कमेटी नगर कमेटी मतदाताओं का सहयोग करेंगे।वही जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष संजय गोस्वामी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने झारखंड में खनिज संशोधन विधेयक बिल जो पारित किया है, उसका हम सभी कड़ा विरोध करते हैं,साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विकास कार्यों को प्रभावित करने के उद्देश्य से भाजपा ने यह काला कानून लाया है,आगामी दिनांक 19 सितंबर को हज़ारों की संख्या प्रखंड कार्यालयों में उपस्थित होकर एमएमडीआर संशोधन विधेयक बिल का विरोध करें।आगे जिला उपाध्यक्ष संजीव शामू हेंब्रम ने कहा कि खनिज संशोधन विधेयक काला कानून को झारखंड की मंईंयां ओर जनता के ऊपर थोप कर केंद्र की भाजपा सरकार ने यह साबित कर दिया है कि वे सिर्फ झारखंड जनता के विकास कार्यों को रोकना चाहते हैं, जो झारखंड की जनता होने नहीं देगी।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विकास कार्यों को देखकर भाजपा की केंद्र सरकार डर गई है। इसलिए आनन फानन में यह काला कानून ला कर पारित किया है,सहित एसआरईआर प्रक्रिया में सभी मतदाताओं का सहयोग करेंगे,ताकि पात्र मतदाता का नाम नहीं कट सके।झारखंड सरकार के मंत्री ओर पार्टी के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुदीव्य कुमार सोनू के निधन पर और बरहरवा प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल गफूर के पत्नी के निधन पर जिला समिति साहेबगंज ने दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित किया।वही इस बैठक में केंद्रीय समिति सदस्य संजय मिश्रा उर्फ बबलू मिश्रा,केंद्रीय समिति सदस्य मुजीबुर रहमान जिला कार्यकारिणी सदस्य नज़रूल इस्लाम,जिला युवा मोर्चा सचिव मो.मारुफ उर्फ गुड्डू,केंद्रीय समिति सदस्य मो अखलाकुर रहमान, जिला उपाध्यक्ष जेम्स किस्कू, जलेबी सिंह,महिला मोर्चा अध्यक्ष बसंती हांसदा,जिला सचिव संगीता हांसदा,जिला संगठन सचिव छवि हेंब्रम,काजू मल्लिक,अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अख्तरआलम, जिला कार्यकारिणी सदस्य नसीम अख्तर,बरहेट प्रखंड अध्यक्ष बर्नाड मरांडी,पतना प्रखंड अध्यक्ष गुरु हेम्ब्रम,सचिव मो शाहबाज़,महेश शाह,प्रखंड अध्यक्ष सुबोध सोरेन, सदर प्रखंड अध्यक्ष अमरदीप सिंह,नगर अध्यक्ष आदित्य यादव, तालझारी प्रखंड अध्यक्ष जोसेफ, सचिव मो जहांगीर अंसारी, राजमहल से अनिसुर रहमान,मो आजाद,उधवा प्रखंड अध्यक्ष अयूब अली,बोरियो प्रखंड अध्यक्ष स्टीफन मुर्मू,प्रखंड सचिव गफ्फार अंसारी,पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य शक्ति नाथ अमन,बरहरवा नगर अध्यक्ष धर्मवीर महतो,सचिव इकबाल हुसैन,बरहरवा प्रखंड सचिव प्रदीप टोप्पो,देव सोरेन,सुनीराम हांसदा,जिला मीडिया सदस्य मो एजाज अंसारी,रिजवान अंसारी,फरहाद अंसारी,सुरेश मरांडी,मंजू मुर्मू पल्लवी मरांडी जेठा मरांडी,पूसा टुडू,शकील अहमद,मानवेल हांसदा,अरसद अंसारी,हेमलाल हेंब्रम समेत अन्य मौजूद रहें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button